स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए अमूल्य है और युवाओं को सही दिशा दिखाने में उनकी अहम भूमिका है।

वे सोलन ज़िले की ग्राम पंचायत सायरी में पेंशनर कल्याण संघ सायरी के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन का अमूल्य समय प्रदेश के निर्माण में लगाते हैं और आज भी समाज को दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

डॉ. शांडिल ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान देने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें :मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप तैयार

उन्होंने पेंशनरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए 51,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला पेंशनर संघ सोलन के प्रधान के.डी. शर्मा ने की। बी.के. शर्मा (अखिल भारतीय अर्धसैनिक बल सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ) विशेष अतिथि रहे।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, संघ के प्रधान बेली राम राठौर, वरिष्ठ नागरिक संघ सायरी के जगदीश भरद्वाज, उप प्रधान जी.आर. भारद्वाज, नायब तहसीलदार सुरेंद्र चंदेल और बीएमओ डॉ. अजय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

error: Content is protected !!