राजीव ख़ामोश : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत कृष्णगढ़ पंचायत के चिडू का पानी हनुमान मन्दिर के समीप स्थित शनिदेव मन्दिर का दसवां स्थापना दिवस 28 फरवरी 2026 को बड़े हर्षोल्लास के साथ चिडू का पानी हनुमान मन्दिर के संरक्षक श्रवण स्वरुप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में सभी गाँव वासियों के सहयोग से मनाया जायेगा .

इस अवसर पर शनि देव का पूजन , हवन और भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है आप सभी 28 फरवरी को शनिदेव के मन्दिर में आकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ साथ प्रसाद के रूप में भंडारे को ग्रहण करें 

error: Content is protected !!