हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 व 20 जनवरी 2026 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिक्षा एवं खेल गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

19 जनवरी 2026 को दोपहर 03:00 बजे, शिक्षा मंत्री नालागढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगी।

इसके बाद 20 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे, शिक्षा मंत्री राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) सोलन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशिक्षण योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

शिक्षा मंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

error: Content is protected !!