2025 स्कोडा ऑक्टाविया आरएस परफॉरमेंस सेडान अब भारत में लॉन्च हो गई है। इस हाई-परफॉरमेंस कार की कीमत ₹49.99 लाख (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है। भारत में इस गाड़ी की केवल 100 यूनिट्स उपलब्ध हैं, जो प्री-बुकिंग शुरू होने के कुछ ही दिनों में बिक गईं। इस स्पेशल कार की डिलीवरी 6 नवंबर 2025 से शुरू होगी।
2025 ऑक्टाविया आरएस में कई स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। कार के सामने की तरफ आरएस बैजिंग, ग्लॉस ब्लैक बटरफ्लाई ग्रिल, डुअल-पॉड मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट और वी-शेप्ड एलईडी डीआरएल्स हैं। आगे वाले बंपर के कट्स इसे और भी आकर्षक और स्पोर्टी लुक देते हैं।
इसके अलावा, कार में 19-इंच एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और रेड-पेंटेड ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स, ग्लॉस-ब्लैक लिप स्पॉइलर और ब्लैक बैजिंग इसे और खास बनाते हैं।
ऑक्टाविया आरएस 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है:
मम्बा ग्रीन
मैजिक ब्लैक
कैंडी व्हाइट
रेस ब्लू
वेलवेट रेड
केबिन और इन्टीरियर्स
ऑक्टाविया आरएस का डैशबोर्ड रेगुलर ऑक्टाविया जैसा है, लेकिन ऑल-ब्लैक थीम और रेड एक्सेंट्स इसे स्पोर्टी बनाते हैं। इसमें आरएस स्टीयरिंग व्हील, मेटेलिक पैडल, और स्पोर्ट सीटों पर स्यूडिया-लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
इसके इंटीरियर फीचर्स में शामिल हैं:
13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
12 स्पीकर कैंटन साउंड सिस्टम
हीटिंग, मेमोरी और मसाज फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीटें
हीटेड ORVMs और 15W वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
जेस्चर-कंट्रोल पावर्ड टेलगेट
सेफ्टी फीचर्स
ऑक्टाविया आरएस में 10 एयरबैग्स, 360° कैमरा, ईएससी, ABS के साथ EBD, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट और ऑटो पार्क असिस्ट जैसी एडवांस सेफ्टी सुविधाएं हैं।
इसके अलावा, इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन शामिल हैं।
परफॉरमेंस और मेकेनिकल अपग्रेड
ऑक्टाविया आरएस में सस्पेंशन और स्टीयरिंग अपग्रेड्स किए गए हैं, जिससे ड्राइविंग ज्यादा मजेदार और रेस्पॉन्सिव हो गई है। इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक डिफ्रेंशियल लॉक भी दिया गया है।
