सोलन की राजनीति उस समय गरमा गई जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Rajeev Bindal ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार और सोलन नगर निगम पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले किए गए बड़े-बड़े वादे अब केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को मुफ्त पानी देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कई इलाकों में 14-14 दिन तक पानी की सप्लाई ठप रही, जबकि लोगों को भारी-भरकम बिल चुकाने पड़े। उन्होंने इसे “जनता के साथ सीधा धोखा” करार दिया।

कूड़ा प्रबंधन को लेकर भी उन्होंने नगर निगम पर निशाना साधा। उनके मुताबिक, कूड़ा शुल्क न लेने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार अब कई गुना अधिक शुल्क वसूल रही है, जबकि शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। हाउस टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

राज्य सरकार पर हमला जारी रखते हुए बिंदल ने महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने के वादे को भी “झूठा” बताया। उनका दावा है कि लाखों महिलाओं को अब तक कोई लाभ नहीं मिला। वहीं, युवाओं के लिए 1 लाख नौकरियों का वादा भी अधूरा ही रह गया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी, पेंशनर्स और आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री के “फंड की कमी” वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि विकास कार्य ठप हैं।

error: Content is protected !!