जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 26 नवम्बर 2025 को मैसर्ज़ जुपिटर सोलन टेक प्रा. लि., बद्दी द्वारा ट्रेनी आईटीआई (फीमेल) के 90 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (ब्यूटिशियन व टेलरिंग को छोड़कर किसी भी ट्रेड) और आयु 19 से 25 वर्ष होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार विभागीय पोर्टल EEMIS पर पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 26 नवम्बर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
