अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक है, तो यह अवसर आपके लिए है। जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 16 जुलाई, 2025 को सुबह 10:30 बजे एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस इंटरव्यू में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 247 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
इन कंपनियों में होंगे इंटरव्यू:
मैसर्ज़ तपन इंडस्ट्रीज, सोलन –
पद: सेल्स एग्जीक्यूटिव
रिक्तियां: 25मैसर्ज़ महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड, मोहाली –
पद: अप्रेंटिस
रिक्तियां: 200मैसर्ज़ फोर्ज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, परवाणु –
पद: फोर्जर व इलेक्ट्रिशन
रिक्तियां: 22
योग्यता और आयु सीमा:
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता निम्न में से कोई एक होनी चाहिए:
10वीं पास
ग्रेजुएट
पेंटर, फिटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर
लाइट मोटर व्हीकल मैकेनिक
इलेक्ट्रिशन
उम्र सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले ई.ई.एम.आई.एस. पोर्टल पर जाकर कैंडिडेट लॉगिन टैब के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण के बाद, अपने प्रोफाइल में जाकर उपयुक्त रिक्तियों के लिए आवेदन करें।
- ध्यान दें, आवेदन करने से पहले आपका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- इंटरव्यू में क्या लेकर जाएं?
उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज जैसे:
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर ID आदि)
पासपोर्ट साइज फोटो
साथ लेकर 16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन पहुँचना है।
