स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन व्यापार मंडल द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं तथा समाज में उत्साह और एकता का संदेश देते हैं।

यह भी पढ़ें : समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को व्यापार मंडल की ओर से 51 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया। वहीं नैना टिक्कर की टीम उपविजेता रही, जिसे 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, सेवानिवृत कर्नल डॉ. संजय शांडिल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश ठाकुर, जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य सन्धिरा सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुशल जेठी, प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड सदस्य शोभित बहल सहित नगर निगम पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने झूमते-गाते हुए जन्माष्टमी महोत्सव का आनंद लिया और विजेता टीम का उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!