जिला सोलन में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए अर्हता तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, उन पंचायतों की मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन किया जाएगा, जो सृजन, पुनर्गठन या विभाजन से प्रभावित नहीं हुई हैं।
मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार के लिए दावे और आपत्तियां 28 मार्च 2026 तक जमा करवाई जा सकती हैं। इसके बाद संशोधन प्राधिकारी द्वारा इनका निपटारा 2 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
यदि किसी को निर्णय से आपत्ति है तो वह 10 अप्रैल 2026 तक अपील कर सकता है, जबकि अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अंतिम रूप से पूरक मतदाता सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल 2026 तक कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी खंड विकास अधिकारियों को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।
👉 यह अधिसूचना पंचायत चुनावों से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
