नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान 28 मार्च, 2026 तक जारी है। संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान ने यह जानकारी देते हुए नागरिकों से समय रहते अपने नाम अपडेट करवाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। पात्र मतदाता फॉर्म 04 के माध्यम से नया नाम जुड़वा सकते हैं, जबकि नाम कटवाने या संशोधन के लिए फॉर्म 5 और 6 उपलब्ध हैं।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी संबंधित वार्ड की मतदाता सूची का निरीक्षण करें और यदि कोई त्रुटि हो तो 28 मार्च से पहले आवेदन अवश्य करें।
यह अभियान नागरिकों को अपने मतदान अधिकार को सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर दे रहा है, इसलिए समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करना बेहद जरूरी है।