ज़िला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत की अध्यक्षता ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष शरद कुमार लगवाल ने की।

यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि सोलन मुख्यालय के साथ-साथ नालागढ़, कसौली और अर्की उपमंडल में कुल 14 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया था।

आकांक्षा डोगरा ने बताया कि इस अवसर पर 7634 मामलों को प्री-लोक अदालत सीटिंग्स और लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया। इनमें से 5835 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया।

इन मामलों में कुल 12 करोड़ 79 लाख 70 हजार 430 रुपये की समझौता राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा 6442 वाहन चालानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया, जिनमें से 5142 मामलों का निपटारा किया गया।

लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ

डोल का जुब्बड़ की हेमलता ने NMMS परीक्षा पास कर बढ़ाया स्कूल का मान

शिमला में कुठाड़ की रीना चौहान ‘बेटियां स्माइल अवार्ड’ से सम्मानित

error: Content is protected !!