स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने नगर निगम सोलन और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों के साथ सोलन शहर को पानी उपलब्ध करवाने वाले भंडारण टैंकों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। डॉ. शांडिल ने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर काम कर रही है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में जलापूर्ति दरों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें : सोलन में जन्माष्टमी मटकी फोड़ प्रतियोगिता, झारखंड टीम विजेता
मंत्री ने अधिकारियों को पेयजल संकट का समयबद्ध निदान करने, जल स्त्रोतों की गाद हटाने, विद्युत आपूर्ति और अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर उषा शर्मा, उपायुक्त मनमोहन शर्मा, नगर निगम आयुक्त एकता कापटा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय सोनी, पार्षद व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
