उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िले में पोषण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने 8वें पोषण माह-2025 के अंतर्गत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण स्थिति में सुधार करना है।

यह भी पढ़ें : अर्की विधायक संजय अवस्थी बोले – मेले हमारी संस्कृति के परिचायक

उन्होंने कहा कि इस अभियान में मोटापा कम करने, नमक-चीनी का सीमित सेवन, शिशु आहार पद्धतियां, एनीमिया रोकथाम और स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

उपायुक्त ने आम लोगों से आह्वान किया कि वे रैलियों, शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लें ताकि अधिक से अधिक परिवारों तक सही पोषण की जानकारी पहुंच सके।

error: Content is protected !!