जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के तत्वावधान में आज सोलन जिला मुख्यालय सहित नालागढ़, कसौली और अर्की के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आकांक्षा डोगरा ने बताया कि इस लोक अदालत में 12 बेंचों का गठन किया गया था।
 
लोक अदालत से पूर्व सितंबर माह में प्री-लोक अदालत सीटिंग्स भी आयोजित की गईं। इस दौरान कुल 6944 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनमें से 4884 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इन मामलों में 19,28,59,646 रुपये की समझौता राशि दर्ज की गई।
 
इसके अतिरिक्त, 5514 मोटर व्हीकल चालानों में से 3945 का निपटारा किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा की अध्यक्षता में किया गया। श्रीमती डोगरा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पक्षकारों को त्वरित और आपसी सहमति से न्याय प्रदान करना था, जिसमें काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई।
error: Content is protected !!