स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सुरक्षित पर्यावरण और पौधरोपण एक-दूसरे के पूरक हैं। वे सोलन के कथेड़ में आयोजित 76वें मंडल स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हरित हिमाचल का सपना पूरा होगा।
इस मौके पर डॉ. शांडिल ने देवदार का पौधा रोपित किया और लोगों से पौधों की देखभाल शिशु की तरह करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 171.388 हेक्टेयर वन भूमि पर 1,64,526 पौधे लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : सोलन में जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान होगा: स्वास्थ्य मंत्री शांडिल
राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत महिला मंडल व स्वयं सहायता समूहों द्वारा 17 हेक्टेयर भूमि पर 13,600 पौधे भी रोपे जाएंगे, जिनकी देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, बैंक पदाधिकारी, कांग्रेस नेता, वन विभाग अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
