Solan में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नगर निगम क्षेत्र में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी डॉ. पूनम बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 तय की गई है। इसके बाद इनका निपटारा 02 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
यदि किसी को निर्णय से असहमति है, तो वह 10 अप्रैल 2026 तक अपील कर सकता है, जबकि अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अंतिम रूप से अनुपूरक मतदाता सूचियां 20 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएंगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगामी चुनावों के लिए सही और अपडेटेड वोटर लिस्ट सुनिश्चित की जा सके।
