सोलन में जिला परिषद वार्डों के परिसीमन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नई ग्राम सभाओं के गठन के बाद जिला परिषद वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है।

नई अधिसूचना के अनुसार कई वार्डों में आंशिक संशोधन किया गया है, जिससे प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाया गया है।

जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र दाड़ला, सूरजपुर, डुमैहर, वाकना और दंघील में विभिन्न विकास खण्डों की ग्राम सभाओं को शामिल करते हुए नए सिरे से वार्डों का निर्धारण किया गया है।

इस फैसले के बाद स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह परिसीमन आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे पंचायत स्तर पर प्रतिनिधित्व में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

error: Content is protected !!