मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया और संध्याकालीन आरती में भाग लिया। इस घाट का निर्माण 2.20 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है, जिसमें कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नए घाट में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भव्य आरती स्थल, चेंजिंग रूम, शौचालय, आकर्षक मंच, सुंदर पार्क और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, यहां योगा सत्र और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।यह घाट न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

पट्टा में एक करोड़ की लागत से बनेगा ब्लॉक का स्थायी कार्यालय

21 दिसम्बर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

error: Content is protected !!