हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक गलियारे टाहलीवाल में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब घने कोहरे के बीच मजदूरों को ले जा रहा एक निजी कंपनी का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा हीरा थड़ा के पास हुआ, जहां दृश्यता बेहद कम थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरे के बावजूद वाहन की रफ्तार तेज थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में कुल सात कर्मचारी घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों में से दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। अन्य पांच घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और खराब मौसम के घातक संयोजन पर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
हिमाचल में दर्दनाक हा*द*सा: 300 मीटर खाई में गिरी बस, 7 की मौ*त
