मेट्रो और बड़े शहरों में डेस्क जॉब और कंप्यूटर वर्क का चलन तेजी से बढ़ा है। दिनभर 8-10 घंटे स्क्रीन पर काम करने से जहां पीठ और कमर दर्द की समस्या बढ़ती है, वहीं उंगलियों में भी दर्द होना आम हो गया है। अक्सर लोग इस फिंगर पेन को इग्नोर कर देते हैं, जो एक बड़ी गलती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, उंगलियों में दर्द के पीछे अर्थराइटिस, चोट (इंजरी) या अन्य गंभीर कारण हो सकते हैं। अगर दर्द सहनीय है तो भी लगातार उंगली का इस्तेमाल करने से स्थिति बिगड़ सकती है और चोट गहरी हो सकती है।

कई बार चोट के बाद आई सूजन भी गंभीर संकेत हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना खतरे को दावत देना है। समय रहते डॉक्टर को दिखाना जरूरी है ताकि इलाज में देरी न हो।

यह भी पढ़ें : शाम की ये 5 आदतें अपनाकर करें आसान वेट लॉस

अर्थराइटिस जैसी स्थिति में उंगलियों की हड्डियों पर असर पड़ता है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में तुरंत इलाज शुरू करना बेहद जरूरी है।

अक्सर लोग दर्द कम करने के लिए गर्म सिंकाई करते हैं, लेकिन उंगलियों के दर्द के लिए यह तरीका कारगर नहीं माना जाता। लगातार गर्म सिंकाई से दर्द बढ़ सकता है। इसकी बजाय बर्फ से सिंकाई करने की सलाह दी जाती है, जो दर्द और सूजन दोनों को कम करने में मदद करती है।

error: Content is protected !!