यदि आप हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए है। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, सोलन श्री श्रवण कुमार हिमालयन ने जानकारी दी है कि जिले के विभिन्न विकास खण्डों में नई उचित मूल्य की दुकानों (Fair Price Shop) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
नीचे दिए गए क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी:
ग्राम पंचायत कोटलु, विकास खण्ड कुनिहार
ग्राम डुगनु (वार्ड 03), ग्राम पंचायत बनोह खरडहट्टी, विकास खण्ड कुनिहार
वार्ड 07 और वार्ड 09, नगर परिषद नालागढ़
ग्राम बैरसन, ग्राम पंचायत नंदपुर, विकास खण्ड नालागढ़
ग्राम चुहुवाल (वार्ड 12), ग्राम पंचायत रडियाली, विकास खण्ड नालागढ़
ग्राम कोटला डगरोह, ग्राम पंचायत कोटला, विकास खण्ड धर्मपुर
इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन भरने के लिए वेबसाइट: https://emerginghimachal.hp.gov.in पर लॉगिन करें।
आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करें।आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria):
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक (10वीं पास)
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
व्यक्तिगत, महिला, समूह या पंजीकृत संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
कार्यालय दूरभाष: 01792-224114
या किसी भी कार्य दिवस में संबंधित कार्यालय जाकर जानकारी प्राप्त करें।
