Vivo ने अपनी लोकप्रिय V60 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Vivo V60 Lite 5G ताइवान में पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन बेस मॉडल Vivo V60 के साथ जुड़ता है और मिड-रेंज सेगमेंट में आकर्षक डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। खास बात यह है कि यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें नया MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर ला रही है, जो कम दाम में बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं।
नए Vivo V60 Lite 5G में 6.77-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ (2392×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट जैसी प्रीमियम सुविधाएं मौजूद हैं।
फोन को पावर देने के लिए इसमें नया MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मौजूद है, जो पहले से ज्यादा एफिशिएंट और पावरफुल है। इस चिपसेट के साथ फोन में 12GB तक की RAM, 12GB वर्चुअल RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर रन करता है।
कैमरा के मामले में फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें
50MP Sony IMX882 मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ
8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 32MP कैमरा दिया गया है।
Vivo V60 Lite 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जिसे चार्ज करने के लिए कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह फीचर इसे मिड-रेंज सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोंस से अलग बनाता है।
इसे भी पढ़े : Vivo Y31 Pro 5G बनाम Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G
अन्य फीचर्स
फोन में और भी कई प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं:
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
डुअल स्पीकर्स
NFC सपोर्ट
Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4
USB Type-C पोर्ट
IP65 रेटिंग (धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा)
फोन का वजन केवल 194 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.59mm से 7.69mm के बीच है।
Vivo V60 Lite 5G की कीमत
यह स्मार्टफोन ताइवान में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
8GB + 256GB – NTD 13,990 (लगभग ₹40,300)
12GB + 256GB – NTD 14,990 (लगभग ₹43,500)
रंग विकल्प: Vitality Pink, Titanium Mist Blue और Midnight Black।
