हीरा दत्त शर्मा , चंडी : विश्व एड्स दिवस के अवसर पर वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के सभागार में खंड स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता स्वास्थ्य शिक्षक राम जी दास शर्मा ने इस वर्ष की थीम “पुनर्विचार करें, पुनर्निर्माण करें, उठ खड़े हों” पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एचआईवी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं। उन्होंने एड्स के कारणों, बचाव के उपायों और समान स्वास्थ्य अधिकार के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा और रेड रिबन क्लब प्रभारी हीरा दत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान कार्तिक शर्मा, द्वितीय उपासना और तृतीय प्रियंका ने हासिल किया।

स्वास्थ्य विभाग चंडी से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मीना ठाकुर समेत कॉलेज स्टाफ, बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बीएल स्कूल कुनिहार के छात्रों का विज्ञान संग्रहालय शैक्षणिक भ्रमण

21 दिसम्बर को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की खुराक

error: Content is protected !!