WhatsApp आज हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें सालों पुरानी कई जरूरी चैट्स सेव रहती हैं, जिनमें एड्रेस, मोबाइल नंबर, जरूरी सलाह, फोटो और वीडियो तक शामिल होते हैं। इसी वजह से ज्यादातर लोग अपनी WhatsApp चैट्स को लंबे समय तक डिलीट नहीं करते।
लेकिन कई बार जल्दबाजी या गलती से कोई जरूरी चैट डिलीट हो जाती है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि अब ये चैट वापस कैसे मिलेगी। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ तरीकों की मदद से आप बिना बैकअप के भी डिलीट हुई WhatsApp चैट को रिकवर कर सकते हैं।
क्या बिना बैकअप के चैट रिकवर हो सकती है?
सीधी बात करें तो WhatsApp खुद बिना बैकअप चैट रिकवर करने का कोई ऑप्शन नहीं देता। लेकिन Android स्मार्टफोन्स में कुछ ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनसे यह काम संभव हो सकता है। खासतौर पर उन फोन्स में जहां WhatsApp लोकल चैट फाइल्स को स्टोर करता है।अगर आपका फोन लोकल बैकअप फाइल्स सेव करता है, तो आपके पास डिलीट हुई चैट वापस पाने का अच्छा मौका है।
लोकल फाइल्स से चैट रिकवर करने का तरीका
सबसे पहले अपने फोन में File Manager ओपन करें।अब WhatsApp नाम का फोल्डर खोलें और उसमें Databases फोल्डर पर जाएं।यहां आपको तारीख के नाम से सेव कुछ फाइल्स दिखाई देंगी। ये फाइल्स WhatsApp की लोकल चैट बैकअप होती हैं, जो बैकअप बंद होने के बावजूद फोन में सेव रह सकती हैं।
अगर ये फाइल्स आपके फोन में मौजूद हैं, तो:
WhatsApp ऐप को अनइंस्टॉल करें (ऐप डेटा क्लियर न करें)
फिर दोबारा WhatsApp इंस्टॉल करें
अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
नंबर वेरिफिकेशन के दौरान WhatsApp इन लोकल फाइल्स को पहचान लेता है और चैट को Restore करने का ऑप्शन दिखा सकता है।ध्यान रहे, यह तरीका तभी काम करेगा जब लोकल फाइल्स डिलीट होने से पहले आपके फोन में सेव हों और अभी भी मौजूद हों।
चैट पाने का एक और तरीका
अगर ऊपर बताया गया तरीका काम न करे, तो एक और विकल्प है।अगर आपने पहले किसी को WhatsApp चैट Export करके भेजी थी, तो उस व्यक्ति से दोबारा चैट एक्सपोर्ट करने के लिए कह सकते हैं।WhatsApp में चैट को टेक्स्ट फॉर्मेट में एक्सपोर्ट किया जा सकता है। इससे चैट सीधे ऐप में रिस्टोर नहीं होगी, लेकिन आपको जरूरी मैसेज, नंबर और जानकारी मिल सकती है।
