विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोलन के एम.आर.ए.डी.ए.वी. स्कूल सोलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शालिनी पुरी ने की। उन्होंने बताया कि शरीर के साथ-साथ दांतों और मसूड़ों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है।
उन्होंने सुबह-शाम ब्रश करने, कम मात्रा में टूथपेस्ट उपयोग करने और तंबाकू व जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह दी। साथ ही बच्चों और युवाओं को स्वस्थ खानपान अपनाने का संदेश दिया गया।
इस दौरान स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।