हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस और जिला रेडक्रॉस शाखा सोलन के संयुक्त तत्वावधान में यहां युवा रेडक्रॉस क्लब की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सार्थक पहल की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजना सूद ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,

“युवा रेडक्रॉस क्लब का उद्देश्य युवाओं को मानवीय कार्यों में सक्रिय भागीदार बनाना है। यह केवल सेवा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भाव है, जो हमें एक बेहतर समाज की ओर ले जाता है।”

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट पैटर्न लेखराज कौशिक और राज्य समन्वयक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।

सुरक्षा के मोर्चे पर भी छात्रों को तैयार करने का प्रयास किया गया। गृह रक्षा के कंपनी कमांडर चन्द्र शेखर और प्लाटून कमांडर यशपाल ने आपातकालीन बचाव विधियों की जानकारी दी, वहीं फायर अधिकारी कुलदीप कुमार ने अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और अग्निकाल सुरक्षा उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस मौके पर युवा रेडक्रॉस समन्वयक कश्मीर सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और लगभग 53 विद्यार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि का माध्यम बना, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और संवेदनशील मानव बनने की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

error: Content is protected !!