हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु आज दोपहर बाद दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा.आज मुख्यमंत्री पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर कैबिनेट विस्तार की चर्चा भी कर सकते हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने सुक्खू सहित सभी 40 विधायकों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है साथ ही उनके भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की भी सूचना है.

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.

error: Content is protected !!