
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व IAS अधिकारी अमिताभ अवस्थी के बेटे ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार शिमला स्थित ब्राकहास्ट में उनके आवास में पूर्व IAS अधिकारी के बेटे मुदित का शव लटका पाया गया. मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। युवक ने कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस सहित फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है.
यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर का टायर खुला , चालक की गयी जान
घटना छोटा शिमला थाना क्षेत्र की है अमिताभ अवस्थी छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट में रहते हैं उनके बेटे ने घर पर सुसाइड किया है. घटना के दौरान अवस्थी घर पर मौजूद नहीं थे. पुलिस परिजनों का इंतजार कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के मामले की सूचना मिली है पुलिस टीम मौके पर छानबीन कर रही है.
