
संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा मंडल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किया गया और इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आम जनता ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता तरसेम भारती, जो कि भाजपा के रेहड़ी-फ़हड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं, ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को केवल नेतृत्व नहीं दिया, बल्कि एक नई दिशा, नई सोच और विकास की नई परिभाषा दी है।
उन्होंने बताया कि कैसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। उन्होंने तरसेम भारती का स्वागत किया और मोदी सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए समर्पण व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा ज़िला महामंत्री बलबीर ठाकुर, ज़िला रेहड़ी-फ़हड़ी प्रकोष्ठ संयोजक सुभाष शर्मा, ज़िला आईटी विभाग सह-संयोजक अरुष गुप्ता, जमुना ठाकुर, दिनेश शर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र शर्मा, रोशन वशिष्ठ, अंजु भंडारी, राजकुमारी, खुशदेव ठाकुर, बबलू शर्मा, मनोज कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
मोदी सरकार की योजनाओं जैसे जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, हर घर जल मिशन आदि का विश्लेषण।
स्थानीय जनता के साथ संवाद।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और संकल्प दोहराना।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
