हिमाचल प्रदेश के कण्डाघाट क्षेत्र की महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। समेकित बाल विकास परियोजना कण्डाघाट के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई, 2025 को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
रिक्त पदों का विवरण
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद:
ग्राम पंचायत तुन्दल – आंगनवाड़ी केन्द्र कल्होग
ग्राम पंचायत वाकना – आंगनवाड़ी केन्द्र वाकना
ग्राम पंचायत कनैर – आंगनवाड़ी केन्द्र रुगड़ा
आंगनवाड़ी सहायिका के पद:
ग्राम पंचायत सैंज – केन्द्र कोहारी
ग्राम पंचायत सिरीनगर – केन्द्र शापड़ व सिरीनगर
ग्राम पंचायत बांजणी – केन्द्र थरोला
ग्राम पंचायत नगाली – केन्द्र कनोड़ी
ग्राम पंचायत हिन्नर – केन्द्र गौड़ा
ग्राम पंचायत सतड़ोल – केन्द्र डबलोग
ग्राम पंचायत सायरी – केन्द्र निऊँ
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक महिला उम्मीदवार 28 जुलाई, 2025, सांय 05:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कण्डाघाट में आवेदन पत्र जमा कर सकती हैं।
पात्रता शर्तें
आवेदक महिला संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र की निवासी हो।
आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (01 जनवरी, 2025 को)।
शैक्षणिक योग्यता (कार्यकर्ता हेतु): न्यूनतम 10+2।
सहायिका हेतु: न्यूनतम पढ़ी-लिखी महिलाएं।
वार्षिक आय सीमा: अधिकतम ₹50,000 (आय प्रमाण पत्र आवश्यक)।
आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने वाले दस्तावेज:
जन्मतिथि प्रमाण पत्र
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
निवासी प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा हस्ताक्षरित आय प्रमाण पत्र
विशेष श्रेणी प्रमाणपत्र (दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा आदि)
साक्षात्कार विवरण:
तिथि: 30 जुलाई, 2025
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: उपमण्डलाधिकारी कार्यालय, कण्डाघाट
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं बाल विकास परियोजना अधिकारी, कण्डाघाट कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
