राजीव खामोश (कुठाड़) : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़वा के बनलगी में मह्लोग सभा की पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन अध्यक्ष जिया लाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमे पहाड़ी पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी जिसमें बनलगी चौक पर बने रेन शेल्टर को हटाकर चौक का सही तरीके से निर्माण करने की बात करते हुए सभी ने लोक निर्माण विभाग से यहाँ चौक निर्माण करने का आग्रह करते हुए कहा कि यहाँ चंडी से कुठाड़ और बरोटीवाला की ओर जाने वाले मार्ग आपस में मिलते हैं और चौक न होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है .
मह्लोग सभा के अध्यक्ष जियालाल ने बताया कि पहाड़ की पंचायतों की समस्याओं के निदान के लिए समय समय पर सभा के सदस्यों द्वारा आवाज उठती रही है और भविष्य में भी लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभा के सभी सदस्य एकजुटता से कार्य करते रहेंगे . उन्होंने बताया कि हालाँकि दाड़वा पंचायत द्वारा इस रेन शेल्टर को हटाने की एनओसी भी दी जा चुकी है फिर भी लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई तवज्जु नहीं दी गई इस विषय पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारीयों को पुन: अवगत करवाया जायेगा ताकि बनलगी में चौक का सही निर्माण किया जा सके .
इसके अतिरिक्त पहाड़ी क्षेत्र की पट्टा तथा चंडी सीएससी में डॉक्टरों की मांग और स्कूल में अध्यापकों की कमी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे को दून विधानसभा के विधायक और सम्बन्धित विभागों के मंत्रियों के समक्ष रखा जायेगा .इस दौरान अध्यक्ष जियालाल ठाकुर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान दास चौधरी, महासचिव देवकरण कौशल, सचिव प्रेम दत शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य पूर्ण चंद वर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान तथा में सभा के सदस्य रमेश ठाकुर व् अन्य लोग मौजूद रहे
