
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस हफ्ते भारत में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं जो आपको शानदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस मिलेंगे। Lava, iQOO और Realme जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन मार्केट में लाने जा रही हैं। आइए जानते हैं इन तीनों ब्रांड्स के स्मार्टफोनों की डिटेल्स:
यह भी पढ़ें : Jio के साथ पाएं Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन – जानिए कैसे?
Lava Blaze Dragon – 25 जुलाई को लॉन्च
Lava अपना नया स्मार्टफोन Blaze Dragon 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में 50MP AI रियर कैमरा, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। फोन Android 15 पर चलेगा और इसमें 8MP फ्रंट कैमरा के साथ 5000mAh बैटरी दी जाएगी जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन गोल्ड, ब्लैक और रेनबो कलर वेरिएंट्स में आएगा।
iQOO Z10R – 24 जुलाई को होगा लॉन्च
iQOO Z10R भी 24 जुलाई को लॉन्च हो रहा है। यह फोन मीडियाटेक Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस होगा और इसका AnTuTu स्कोर 7.5 लाख से अधिक बताया गया है। फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज होगी। 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, वहीं 50MP Sony IMX882 रियर कैमरा OIS फीचर के साथ आएगा। इसकी कीमत ₹20,000 से कम रहने की उम्मीद है।
Realme 15 सीरीज – 24 जुलाई को होगी पेश
Realme भी 24 जुलाई को अपनी Realme 15 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें शामिल हैं – Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G।
Realme 15 5G: MediaTek Dimensity 7300+ प्रोसेसर, 50MP ड्यूल कैमरा और 7000mAh बैटरी (80W चार्जिंग)।
Realme 15 Pro 5G: Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 50MP Sony IMX896 ट्रिपल कैमरा सेटअप।
दोनों फोन में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी और यह तीन कलर ऑप्शन में आएंगे।
