WhatsApp, जो कि अब तक फ्री चैटिंग सर्विस के रूप में जाना जाता था, जल्द ही अपनी ऐप पर विज्ञापन (Ads) दिखाना शुरू करेगा। यह फैसला Meta (जिसका WhatsApp मालिकाना हक रखता है) ने किया है और इसकी शुरुआत WhatsApp Status सेक्शन से होगी।

Meta ने साफ किया है कि यूजर्स को विज्ञापन सिर्फ Status स्क्रीन पर दिखाई देंगे — ठीक वैसे ही जैसे Instagram की स्टोरीज के बीच Ads नजर आते हैं। यानी आप जब अपने कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस देखेंगे, तो कुछ स्टेटस के बीच में ब्रांडेड विज्ञापन दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Oppo K13 Turbo Series हुई लॉन्च – जानिए दमदार फीचर्स और कीमत

क्या होगी आपकी Privacy पर असर?

Meta ने यह भी स्पष्ट किया है कि विज्ञापन दिखाने के लिए वह यूजर्स के मैसेज, कॉल्स या ग्रुप चैट्स का इस्तेमाल नहीं करेगा। बल्कि Ads को टारगेट करने के लिए उपयोग में लाया जाएगा:

  • आपका शहर या देश

  • आपके द्वारा फॉलो किए गए चैनल

  • आपकी भाषा

  • और उन Ads से जुड़ा डाटा जिनसे आपने इंटरैक्ट किया है

यदि आपका WhatsApp अकाउंट Meta के Accounts Center से जुड़ा हुआ है, तो आपकी अकाउंट सेटिंग्स के आधार पर भी Ads दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Jio के साथ पाएं Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन – जानिए कैसे?

WhatsApp Business और नई कमाई की रणनीति

Meta ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि वह WhatsApp के Broadcast Channels को प्रमोट करने की सुविधा भी देगा। इसका मतलब है कि अब क्रिएटर्स और बिजनेस अपने चैनल्स को Discovery सेक्शन में प्रमोट कर पाएंगे।
साथ ही, Meta ने चुनिंदा चैनल मालिकों को सब्सक्रिप्शन चार्ज लेने की सुविधा भी दी है। ये भुगतान App Store के ज़रिए किए जा सकेंगे जिससे प्रक्रिया आसान होगी।

कितने लोग कर रहे हैं इस्तेमाल?

Meta का कहना है कि 1.5 बिलियन से ज्यादा लोग रोजाना WhatsApp Status और Channels का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह कदम कंपनी के लिए बड़ी कमाई का जरिया बन सकता है।

कब से शुरू होंगे WhatsApp Ads?

Meta ने अभी किसी एक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कहा गया है कि यह फीचर आने वाले महीनों में ग्लोबली शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 1 अगस्त से बदलेंगे UPI के नियम – जानिए हर यूजर के लिए क्या है जरूरी

error: Content is protected !!