2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ज़िला सोलन के पांच विधानसभा क्षेत्रों—50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) और 54-कसौली (अ.जा.)—की मतदान केन्द्रों की सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन श्री मनमोहन शर्मा ने दी।

यह भी पढ़ें : डॉ. शांडिल का 8 अगस्त को सोलन दौरा

यह सूची लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के तहत तैयार की गई है और प्रारूप के अनुसार सार्वजनिक निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई है।

जनसाधारण 13 अगस्त 2025 तक कार्यालय समय में मतदान केन्द्रों की सूची का अवलोकन निम्नलिखित कार्यालयों में कर सकते हैं:

  • ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय, सोलन

  • निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी व उपमण्डलाधिकारी कार्यालय: अर्की, नालागढ़, बद्दी, सोलन और कसौली

यदि किसी व्यक्ति को सूची में कोई आपत्ति, सुझाव या प्रस्तावना देनी है, तो वह 13 अगस्त, 2025 तक संबंधित कार्यालयों में लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है।

यह प्रक्रिया मतदाता सुविधा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

error: Content is protected !!