प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:
14 अगस्त, 2025 तक मतदान केन्द्रों की मैपिंग का कार्य पूरा किया जाएगा।
22 अगस्त, 2025 तक खंड स्तर पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
8 सितम्बर, 2025 तक मतदाता सत्यापन किया जाएगा।
17 सितम्बर, 2025 तक मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण होगी।
19 सितम्बर, 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
20 से 26 सितम्बर, 2025 तक ग्राम सभाओं की विशेष बैठकें आयोजित होंगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश से विधानसभा वार मतदाता सूचियाँ प्राप्त कर ली हैं। प्रकाशित प्रारूप सूची में वे सभी मतदाता सम्मिलित होंगे जो भारत निर्वाचन आयोग की सूची में मौजूद हैं।
यह भी : वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज की अमूल्य पूंजी: डॉ. शांडिल
जो योग्य नागरिक सूची में नहीं हैं, वे प्रारूप प्रकाशन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
मनमोहन शर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 1 अगस्त, 2025 को आयोग द्वारा जारी आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करें।
