हेल्पऐज इंडिया के तत्वावधान में ज़िला सोलन के विभिन्न वरिष्ठ नागरिक संगठनों की बैठक आज आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मनोज वर्मा ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त 2025 को ज़िला सोलन में वृद्धजन दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : 15 अगस्त से शुरू होगा FASTag Annual Pass
बैठक में सीनियर सिटिज़न फोरम के प्रधान रमेश अग्रवाल, सीनियर सिटिज़न एसोसिएशन के प्रधान डॉ. पंकज भुल्लर, ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसायटी के प्रधान शैलेन्द्र कंवर, महासचिव एल.आर. नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशन संघ के श्री गुप्ता, लॉयन क्लब सोलन वैली के प्रधान डॉ. रविकांत सूद, हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन के जे.जे. शर्मा, इतिहास संकल्प योजना समिति के प्रधान बाबू लाल गोयल, डॉ. वाई.एस. परमार साइंटिस्ट कल्याण एसोसिएशन के डॉ. टी.डी. वर्मा, अन्नपूर्णा सेवा समिति के सदस्य डी.डी. सूद और अनिल बत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मनोज वर्मा ने बताया कि वृद्धजन दिवस के आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके योगदान को समाज में पहचान दिलाना है।
