उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समृद्ध और आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आमजन के बहुमूल्य विचार और सुझाव अहम भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला ने ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ के तहत 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं।
इस पहल के तहत 17 प्रश्नों वाली एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की गई है, जिसमें हिमाचल के नागरिकों, संस्थानों और प्रवासी हिमाचलियों से उनके विचार, आकांक्षाएं और नवाचार आमंत्रित किए गए हैं।
भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/समृद्धहिमाचल पर लॉगिन किया जा सकता है। यह लिंक 26 अगस्त 2025 तक खुला रहेगा।
यह भी पढ़ें : सोलन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
उपायुक्त ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि हिमाचल के विकास और भविष्य की दिशा तय करने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव ऑनलाइन साझा करें, ताकि जनभागीदारी के साथ एक समृद्ध और आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण किया जा सके।
