स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 17 अगस्त 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रवास पर रहेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान डॉ. शांडिल दिन में 12:30 बजे ग्राम पंचायत हिन्नर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे डाहर से पौंडी तक पैदल पथ और डाहर से चकला तक सम्पर्क मार्ग का विधिवत लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें : समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित

हिन्नर क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से इन विकास कार्यों की प्रतीक्षा थी। अब इन मार्गों के बनने से स्थानीय निवासियों को न केवल बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को भी गति मिलेगी।

ग्राम पंचायत हिन्नर के लोगों में मंत्री के आगमन और इन परियोजनाओं के शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल है।

error: Content is protected !!