स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें भारतीय होने का गर्व दिलाता है और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण करवाता है। वे कसौली उपमण्डल के कण्डा में यंग फार्मर क्लब द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा के खेल मैदान निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

समारोह के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में 7 स्टार क्लब मानपुरा विजेता और वाई.एफ.सी. कण्डा उपविजेता रही। डॉ. शांडिल ने दोनों टीमों को सम्मानित भी किया।

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने समारोह में शिरकत करते हुए यंग फार्मर क्लब को कबड्डी मेट के लिए 2.50 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : डॉ. धनीराम शांडिल 17 अगस्त को करेंगे हिन्नर में विकास कार्यों का लोकार्पण

स्थानीय स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बाँध दिया। इस मौके पर जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता, यंग फार्मर क्लब पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!