सोलन जिले के बद्दी में कार्यरत दो बड़े उद्योगों में विभिन्न पदों को भरने के लिए 27 अगस्त 2025 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
कैंपस इंटरव्यू उप-रोजगार कार्यालय नालागढ़ में प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें मैसर्ज़ हिमटेक्नो फोर्ज बद्दी में सीएनसी ऑपरेटर के 75 पद और मैसर्ज़ बिरला टेक्सटाइल बद्दी में ट्रेनी के 10 पद भरे जाएंगे।
यह भी पढ़ें : नवोदय विद्यालय कुनिहार 6वीं प्रवेश आवेदन तिथि 27 अगस्त तक बढ़ी
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई (फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट) तय की गई है। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक व आवश्यक दस्तावेजों सहित 27 अगस्त को नालागढ़ पहुंचना होगा। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा-भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01792-227242 या मोबाइल 82199-71112 पर संपर्क कर सकते हैं।
