ज़िला सोलन में खरीफ विपणन मौसम (KMS) 2025-26 के लिए धान क्रय केन्द्र उद्योग शेड मलपुर और मार्केट यार्ड नालागढ़ से विभिन्न स्थानों तक धान व चावल के परिवहन कार्य हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने दी।
यह भी पढ़ें : बद्दी में 39 पदों पर भर्ती के लिए 2 सितम्बर को कैंपस इंटरव्यू
उन्होंने बताया कि इच्छुक निविदा दाता 10 सितम्बर 2025 की सांय 4:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। निविदाएं 11 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे उपायुक्त अथवा उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति में खोली जाएंगी।
आवेदन विभाग की वेबसाइट etender.hp पर उपलब्ध है तथा शर्तें वहीं से डाउनलोड की जा सकती हैं। निविदा फार्म शुल्क ₹1000 प्रति आवेदन निर्धारित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर संपर्क किया जा सकता है।
