सोलन जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 70 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का ई-केवाईसी सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया से योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी और लाभ सीधे लक्षित वर्ग तक समय पर पहुंचेंगे।

यह भी पढें : सोलन में धान-चावल परिवहन हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित

ई-केवाईसी का सत्यापन कार्य ई-कल्याण मोबाइल ऐप और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में सोलन जिले के कुल 52,479 लाभार्थियों में से 36,488 का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है।

गावा सिंह नेगी ने बताया कि जिले के 1281 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध है। लाभार्थियों को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आधार कार्ड और आवश्यक दस्तावेज के साथ सत्यापन करवाना होगा।

विभिन्न खंडों में ई-केवाईसी की स्थिति इस प्रकार है:

  • सोलन – 6251 लाभार्थी

  • नालागढ़ – 4373 लाभार्थी

  • दाड़लाघाट – 3634 लाभार्थी

  • बद्दी – 3701 लाभार्थी

  • अर्की – 2605 लाभार्थी

  • अन्य क्षेत्रों में भी हजारों लाभार्थियों का कार्य पूरा हो चुका है।

जिला कल्याण अधिकारी ने लोगों से अपील की कि अपने आस-पास के लाभार्थियों को ई-केवाईसी की जानकारी दें ताकि समय रहते सभी का सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके। इससे भविष्य में लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।

error: Content is protected !!