सोलन ज़िला में बैंक उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 29 अगस्त, 2025 को एक दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी यूको बैंक की ज़िला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने दी।
यह भी पढ़ें : बद्दी में 39 पदों पर भर्ती के लिए 2 सितम्बर को कैंपस इंटरव्यू
उन्होंने बताया कि यह शिविर दोपहर 12 बजे ज़िला परिषद सभागार, सोलन में आयोजित किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं को जन सुरक्षा योजना तथा पुनः केवाईसी (Re-KYC) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी।
शिविर में केंद्रीय वित्तीय सेवाएं विभाग के निदेशक विवेक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के अधिकारी और उपभोक्ता भाग लेंगे।
बैंक अधिकारियों का कहना है कि इस शिविर के माध्यम से लोगों को योजनाओं का लाभ लेने, वित्तीय धोखाधड़ी से बचने और बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी जाएगी।
