बरसात का मौसम जहां ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं इस दौरान मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप भी काफी बढ़ जाता है। खासकर मक्खियां न केवल गंदगी फैलाती हैं, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। ऐसे में घर को साफ रखने के साथ-साथ कुछ आसान घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं, जो मक्खियों को नेचुरली दूर भगाने में मदद करते हैं।

लौंग और नींबू का जादू

नींबू और लौंग का संयोजन मक्खियों को भगाने में बेहद कारगर है। एक नींबू को दो हिस्सों में काटकर उसमें 6-10 लौंग लगाकर खिड़की या दरवाजे पर रख दें। इसकी खुशबू से मक्खियां पास नहीं आतीं।

टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल

टी ट्री ऑइल की तेज महक न केवल मच्छरों बल्कि मक्खियों को भी दूर करती है। एक कॉटन बॉल पर टी ट्री ऑइल डालकर कमरे के कोनों में रखने से मक्खियां घर में घुसती ही नहीं।

नीम और कपूर का घरेलू उपाय

दादी-नानी का यह नुस्खा आज भी उतना ही असरदार है। नीम की सूखी पत्तियां, कपूर, लौंग और तेज पत्ता एक कटोरी में लेकर जलाएं। इससे निकलने वाला धुआं पूरे घर से मक्खियों को भगा देता है।

यह भी पढ़ें : फिटकरी से पाएं पसीने की दुर्गंध से छुटकारा, जानें आसान उपाय

घर की सफाई और पौधों का सहारा

मक्खियों से बचने के लिए घर की साफ-सफाई जरूरी है। खासकर किचन और कचरे को रोज साफ करें। इसके अलावा पुदीने या लेमन ग्रास का पौधा लगाने से भी मक्खियां दूर रहती हैं।

error: Content is protected !!