अच्छी सेहत की चाहत में लोग दिन की शुरुआत डिटॉक्स वाटर या गुनगुने पानी से करते हैं। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीते हैं, तो इसके कई अद्भुत फायदे मिलते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और काली मिर्च का संयोजन इसे और भी असरदार बनाता है।
सूजन कम करता है: हल्दी पानी शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द में प्राकृतिक राहत देता है।
इम्युनिटी बढ़ाता है: यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है और मौसमी संक्रमण से बचाता है।
पाचन दुरुस्त करता है: यह लीवर को सक्रिय करता है, एसिडिटी और अपच से राहत देता है।
त्वचा निखारता है: हल्दी पानी लीवर की डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है।
वज़न घटाने में सहायक: मेटाबॉलिज्म को बेहतर कर मोटापे को नियंत्रित करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें : मोबाइल की ब्लू लाइट से आंखों पर खतरा, जानें बचाव के उपाय
कैसे बनाएं हल्दी पानी?
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और चुटकीभर काली मिर्च मिलाएं। चाहें तो इसमें नींबू या शहद भी डाल सकते हैं। इसे रोज़ाना सुबह खाली पेट पिएं।
Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे या डाइट बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
