क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) सोलन की बैठक 25 सितम्बर, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कविता ठाकुर ने दी।

उन्होंने सभी आवेदकों से आग्रह किया कि निर्धारित रूट के लिए आवेदन पत्र और सभी औपचारिकताएं पूरी कर 12 सितम्बर, 2025 तक RTO कार्यालय सोलन में जमा करवाना सुनिश्चित बनाएं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी रूट के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : सोलन में बैंक उपभोक्ताओं के लिए पुनः KYC शिविर आयोजित

कविता ठाकुर ने यह भी बताया कि पिछली बैठक में यदि किसी आवेदन में 24 किलोमीटर या उससे अधिक का संशोधन किया गया है तो ऐसे आवेदन स्वीकृत नहीं होंगे।

सोलन में आयोजित होने वाली यह बैठक क्षेत्रीय रूटों पर परिवहन सेवाओं के सुचारू संचालन और आवश्यक संशोधनों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

error: Content is protected !!