सोलन जिला प्रशासन ने 2 सितम्बर 2025 को सुबाथू में आयोजित होने वाले गुग्गा माड़ी मेले के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा जारी किए गए हैं।

कार्यालय आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल सोलन उपमण्डल की परिधि में लागू होगा। इस दिन शासकीय कार्यालयों, बोर्ड/निगम कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

गुग्गा माड़ी मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा प्रमुख उत्सव है, जिसमें हर वर्ष हजारों लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की सुविधा और परंपरा को देखते हुए प्रशासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है।

error: Content is protected !!