हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या सुरों और नृत्य के शानदार संगम के साथ यादगार बन गई। हिंदी गायक योगेश मुकुल ने संध्या का आगाज किया, जबकि “मेरा भोला है भंडारी” गीत से चर्चित बिलासपुर के सुरेश वर्मा ने भजनों और पहाड़ी गीतों से समां बाँध दिया। समापन पर गायक राज शर्मा की नाटियों पर युवा देर रात तक झूमते रहे।
संध्या में हिमाचल आइडल गायन प्रतियोगिता का अगला चरण और स्कूली बच्चों की वेस्टर्न थीम डांस प्रतियोगिता ने उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि एडीसी सोलन राहुल जैन सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। डायनामिक युवा मंडल की टीम ने मेहमानों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।