विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। वह राज्य स्तरीय सायरोत्सव मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मेलों से आपसी मेल-जोल बढ़ता है और लोक संस्कृति को संरक्षित रखने का अवसर मिलता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय अर्की में एम.ए. की कक्षाएं शुरू की गई हैं और 3 स्थानों पर राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड मशीनें लग चुकी हैं तथा जल्द ही डायलिसिस सेंटर भी शुरू होगा।

सायरोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ अभिज्ञ बैंड, हनी सिंह और डोनी चौहान ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत की धूम

error: Content is protected !!