भाजपा जिला सोलन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 210 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रतनपाल ने की जबकि राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हर्ष महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। उनकी लोकप्रियता का आधार ईमानदारी, कड़ी मेहनत और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण है।
उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और जनधन योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों परिवारों को इससे सीधा लाभ मिला है।
महाजन ने आगे कहा कि जीएसटी सुधारों से कारोबार आसान हुआ है और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार आया है।